अमरोहा, मई 30 -- जिले में रविवार को आयोजित होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक स्कैनिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में एंट्री मिलेगी। परीक्षा जिले के 6 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 2554 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विवि आयोजित करा रहा है। जिले में 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इनमें कुंदन मॉडल इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, आईएम इंटर कालेज, जेएस हिन्दू इंटर कालेज, जेएस हिन्दू पीजी कालेज ब्लॉक-ए और जेएस हिन्दू पीजी कालेज ब्लॉक-बी शामिल है। यह भी पढ़ें- जिले में छह केंद्रों पर संय...