देहरादून, जुलाई 9 -- जिले में राशन कार्ड धारकों का सत्यापन बायोमैट्रिक प्रणाली से होगा। सत्यापन सस्ता गल्ला की दुकानों पर होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने इसके लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दे दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि सत्यापन के लिए सभी दुकानों पर नई बायोमैट्रिक मशीन दी गई है। कहा कि राशन कार्ड धारकों का सत्यापन जरूरी है। सत्यापन के लिए राशन कार्ड में अंकित परिवार के प्रत्येक सदस्य अपने आधार कार्ड के साथ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाएगा। यहां दुकानदार अपनी बायोमैट्रिक मशीन में राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करेगा, इसके बाद कार्ड के सभी सदस्य के नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। हर सदस्य को मशीन पर बायोमैट्रिक इंप्रदेशन देना होगा। बायोमैट्रिक सत्यापन होने के बाद ईकेवाईसी करवा लेने के बाद दोबारा ईक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.