बायोमेट्रिक व्यवस्था से अल्ट्रासाउंड केंद्रों में बढ़ेगी पारदर्शिता
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में जिलाधिकारी एवं सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पंजीकृत चिकित्सकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की पहल का स्वागत किया गया। सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि इससे केवल अधिकृत चिकित्सकों द्वारा ही अल्ट्रासाउंड किए जाने की पुष्टि होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। इस मॉडल को अन्य जिलों में लागू कराने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. एस.पी. कौशल, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ. आरपी सक्सेना, डॉ. सुमन अग्रवाल, डॉ. पल्लवी सक्सेना, डॉ. रजत सक्सेना, डॉ. अभिनव सक्सेना, डॉ. अतुल जोहरी, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. मुजीब और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.