बायोमेट्रिक में परेशानी तो ओटीपी से दर्ज होगी जियो फेंस्ड उपस्थिति
रांची, अगस्त 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में जिन शिक्षकों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों की अंगुली का बायोमेट्रिक काम नहीं कर रहा, उनके लिए ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ओटीपी आधारित जियो फेंस्ड उपस्थिति की सुविधा मिलेगी। हालांकि इसका लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीपी आधारित उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में संबंधित शिक्षक या कर्मी के ई-विद्यावाहिनी में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने पर लोकेशन कैप्चर करते हुए उपस्थिति दर्ज होगी। इस प्रक्रिया में भी विद्यालय से बाहर रहने पर उपस्थिति मान्य नहीं होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने जारी पत्र में कहा है कि कुछ शिक्षकों द्वारा अंगुलियों से बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने का आवेदन दिया जाता है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.