बायोमेट्रिक मशीन की उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन भुगतान:
मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा भवन में बायोमेट्रिक मशीन लगाने का कार्य जारी है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि मशीन चालू होने के बाद अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी तथा उसी के आधार पर वेतन भुगतान किया जाएगा। अब तक शिक्षा भवन में बायोमेट्रिक व्यवस्था नहीं होने से समय पर उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कार्यालय में समयपालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.