सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग आधार कार्ड रखने का मामला सामने आने पर एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभ्यर्थी मुकेश कुमार पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम चिरचिटा, सिंघावली अहीर, जिला बागपत परीक्षा के दौरान मंगलवार को दूसरी पाली में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क केंद्र पर दूसरी पाली में उपस्थित हुआ था। केंद्र पर निरीक्षक यतेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक बलविंदर कौर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। जांच के दौरान कार्यदायी संस्था ने आधार मिसमैच की सूचना दी। इसके बा...