बायोमेट्रिक नहीं बनने पर जिले के शिक्षकों की हाजिरी ओटीपी से दर्ज होगी
कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव लाया गया है। उंगलियों के निशान स्पष्ट नहीं होने के कारण बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है, उनकी उपस्थिति ओटीपी आधारित जियो-फेंसिंग प्रणाली से होगी। इससे संबंधित पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी भेजे जाने की तैयारी है। यदि इसके बाद भी बायोमीट्रिक उपस्थिति संभव नहीं होती है, तो चिकित्सीय प्रमाण-पत्र के साथ प्रस्ताव राज्य कार्यालय भेजा जाएगा। यह व्यवस्था ई-विद्यावाहिनी प्रणाली के तहत लागू की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालयों में आवश्यक बायोमीट्रिक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.