रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ब्लॉक स्तर पर तैनात कई डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ब्लॉक स्तर के सभी अस्पता...