बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर होगा स्वास्थ्यकर्मियों का भुगतान: डीसी
कोडरमा, जुलाई 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने किया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 14 जुलाई से स्वास्थ्यकर्मियों का भुगतान केवल बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर होगा। संस्थागत प्रसव बढ़ाने, प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करने तथा सहियाओं को अपने निर्धारित कार्यों में कम से कम 80 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानव संसाधन के बेहतर उपयोग के लिए एचआर रैशनलाइजेशन एवं मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां सीएचसी में परिवार नियोजन स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.