रामगढ़, मार्च 12 -- गोला, निज प्रतिनिध। गोला प्रखंड के कोराम्बे बाजार टांड़ में बुधवार को बायोमित्र आयुष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला आयुष पदाधिकारी डॉ प्रभु नारायण जैन और डॉ सुजाता कुमारी ने विधायक प्रतिनिधि को पौधा भेंट कर स्वागत किया। यहां आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों दी गई। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके कारण गांव देहात में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.