बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-प्लास्टिक कटलरी को देंगे बढ़ावा
आगरा, मई 21 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को रेलवे एवं आईआरसीटीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान में बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-प्लास्टिक कटलरी के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके तहत यात्रियों एवं खानपान सेवा प्रदाताओं को प्लास्टिक कटलरी के स्थान पर जैव-अवक्रमणीय एवं पर्यावरण हितैषी कटलरी के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में कुल्लड़ में चाय की बिक्री कराई शुरू यह भी पढ़ें- सोना देवी विश्वविद्यालय में जैविक खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.