रुद्रपुर, फरवरी 7 -- पंतनगर। खटीमा से आए पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद में जैव प्रौद्योगिकी के नवीन शोध व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मणिन्द्र मोहन शर्मा ने परिषद की शोध गतिविधियों और नवाचारों से अवगत कराया, जबकि वैज्ञानिक डॉ. कंचन कार्की ने फॉरेंसिक साइंस की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को डीएनए जांच, जल व मृदा गुणवत्ता विश्लेषण, ऊतक संवर्धन सहित प्रयोगशालाओं में हो रहे अनुसंधान से परिचित कराया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जल शपथ भी दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.