रुद्रपुर, फरवरी 28 -- पंतनगर। पंतनगर स्थित उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) में शैक्षणिक भ्रमण पर आए गुरूकुल फाउंडेशन काशीपुर के 50 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। एमएचआरडी से संचालित डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर परियोजना के तहत प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, पंत विश्वविद्यालय तथा आईआईएम काशीपुर के सहयोग से आए विद्यार्थियों ने बायोटेक की आधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डॉ. पीसी गोप और डॉ. नीरज बिष्ट के समन्वय में छात्रों को डिजाइन थिंकिंग की उपयोगिता और प्रासंगिकता से अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.