लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।

फार्मास्युटिकल परियोजना का भूमि पूजन प्रदेश में नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही इसे फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसी कड़ी में बाराबंकी के मेडिकल पार्क में बायोजेंटा ग्लोबल की 1,250 करोड़ रुपये की फार्मास्युटिकल परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ। करीब 13 एकड़ भूमि में स्थापित होने वाली इस फैक्ट्री में एंटी-कैंसर दवाओं के साथ ह्युमन हार्मोन्स और अन्य महत्वपूर्ण जीवनरक्षक दवाओं का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से प्रदेश में 2,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

नियामक एवं प्रवर्तन की जिम्मेदारियां इस मौके पर एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब ने कहा कि विभाग अब अपनी नियामक एवं प्रवर्तन की जिम्मेदारियों के साथ उत्तर प्रदे...