गंगापार, मार्च 25 -- बारा क्षेत्र के ग्राम जोरवट में मंगलवार को आईवीडीपी परियोजना के अंतर्गत पीपीजीसीएल की वित्तीय सहायता से बायफ संस्था द्वारा स्थापित बायोगैस यूनिट का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ टाटा पावर के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी हीमल तिवारी ने लाभार्थी राजेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर फीता काटकर किया। बताया गया कि बायोगैस यूनिट से एक परिवार के 8 से 10 सदस्यों के लिए आसानी से भोजन तैयार किया जा सकता है। इससे किसानों को गैस की सुविधा मिलने के साथ-साथ आर्थिक बचत भी हो रही है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।कार्यक्रम में पीपीजीसीएल की सीएसआर गतिविधियों की हेड गीतांजलि त्रिपाठी, सौभाग्य लक्ष्मी मिश्रा, पीपीजीसीएल के सीईओ अशोक पांडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बायफ संस्था की ओर से स्टेट हेड अभिषेक पांडेय, पूजा, परियोजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.