बायोगैस मॉडल ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा और जैविक कृषि में बनाएगा आत्मनिर्भर
चंदौली, जून 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को विकासखंड के एकौनी स्थित चंद्रप्रकाश सिंह के गौशाला का निरीक्षण किया। वही गोशाला की ओर से संचालित बायोगैस संयंत्र का जायजा लिया। साथ ही गोबर आधारित बायोगैस उत्पादन प्रणाली और गांव के करीब 120 घरों तक की जा रही बायोगैस आपूर्ति व्यवस्था का भी हाल जाना। इस दौरान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गांव में बृजेश सिंह के आवास पर बायोगैस आपूर्ति व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उपभोक्ताओं से उनके अनुभव भी साझा किए। कहा कि गौशाला आधारित बायोगैस मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, जैविक कृषि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गौशाला परिसर में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.