नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान का बायोकेमिस्ट्री और दंत रोग विभाग ने शुक्रवार से टावर नंबर नौ में काम करना शुरू कर दिया। अधिक जगह मिलने के कारण दोनों विभागों में सुविधाएं भी बढ़ी हैं। दोनों विभागों का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया। नए स्थान पर बायोकेमिस्ट्री विभाग शुरू होने से डायग्नोस्टिक, शैक्षणिक तथा शोध कार्यों में और भी सहूलियत होगी। इन सुविधाओं का विस्तार भी किया गया है। विभाग में इसी साल से एमडी बायोकेमिस्ट्री का कोर्स भी शुरू किया गया है। लिहाजा इस परिसर में पुस्तकालय, शिक्षण गतिविधियों के लिए सेमिनार कक्ष, स्नातकोत्तर शोध प्रयोगशाला, रूटीन क्लिनिकल केमिस्ट्री प्रयोगशाला तथा इम्यूनोएसे प्रयोगशाला आदि सुविधाएं शुरू की गई हैं। दंत रोग विभाग में भी बच्चों के इलाज की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.