प्रयागराज, मई 19 -- ईसीसी के बायोफिजिक्स एवं बायोइन्फॉर्मेटिक्स केंद्र में डॉ. अनिल कुमार सिंह मेमोरियल व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ट्रिपलआईटी के प्रो. अखिलेश तिवारी ने डॉ. अनिल कुमार सिंह के शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए बायोफिजिक्स और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नए शोधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र भौतिकी, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और डेटा एनालिसिस का अंतःविषयक संयोजन है, जिससे व्यक्तिगत चिकित्सा और एआई आधारित जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिल रहा है। प्रो. अशोक कुमार पाठक ने केंद्र की उपलब्धियां साझा कीं। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...