मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- साहेबगंज (मुजफ्फरपुर), हिसं। थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर के समीप शनिवार की दोपहर बाया नदी में नहाने उतरे तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक किशोर किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गया।

मृतकों की पहचान मृतकों में साहेबगंज बाजार के प्रतापपट्टी मोहल्ला के वार्ड आठ निवासी मो. ऐनुल के 15 वर्षीय पुत्र मो. रेहान, मनोज कुमार साह के 13 वर्षीय पुत्र साहिल एवं गुड्डू साह के 15 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार शामिल हैं, जबकि मो. मुन्ना का 14 वर्षीय पुत्र मो. गुड्डू किसी तरह नदी से बाहर निकल गया।

स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया। बीएसएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अन्य लोगों की मदद से तीनों किशोरों के शवों को नदी से बाहर...