बायसी स्थान में आठ जून से होगा शतचंडी महायज्ञ
साहिबगंज, मई 28 -- साहिबगंज। शहर के बायसी स्थान परिसर में आगामी आठ जून से 14 जून तक शतचंडी महायज्ञ होगा। महायज्ञ आयोजन को लेकर गुरुवार को यज्ञ समिति की बैठक बायसी मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में महायज्ञ को लेकर पहले दिन भव्य कलश यात्रा, दूसरे दिन नौ जून को मंडप प्रवेश, मंडप पूजन, अरणी मंथन व 14 जून को पूर्णाहूति व भंडारा सहित अन्य आयोजनों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई । इसे लेकर लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में आलोक ओझा, प्रेम लाल यादव, जुगनू पाठक, राजू यादव, नन्हे ओझा, विकास यादव, धर्मेन्द्र यादव, कालू यादव, दिहारी यादव, पोषण यादव, विजय सिंह , रामनाथ मंडल आदि मौजूद थे। फोटो: 112, बैठक करते यज्ञ समिति के सदस्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.