पूर्णिया, अप्रैल 18 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी पीएचसी का सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का सख्त निर्देश दिया। सीएस ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से भी बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फिलहाल रूम शिफ्टिंग के कारण कुछ परेशानी है, लेकिन जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमर हसन को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर अस्पताल की साफ-सफाई, बेड व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करें। बिजली समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से बात करने की बात कही। सीएस ने कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को बेड के नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.