बायसी डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रथम मेधा सूची के आधार पर कुल 413 अभ्यार्थियों ने कराया नामांकन
पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में स्नातक सत्र 2026-30 की प्रथम सूची के आधार पर नामांकन सम्पन्न हो गया। कुल चयनित 537 विद्यार्थियों में से 413 विद्यार्थियों ने स्नातक में अपना नामांकन कराया है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. सुधांशु शेखर झा ने बताया कि शेष सीटों के लिए जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। नामांकन नोडल अधिकारी डॉ. मसूद बशर तुल्ला और समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. नईम रज़ा ने बताया कि सभी नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किये गए। पहली बार पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन और पंजीयन एक साथ कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- बायसी डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रथम मेधा सूची के आधार पर कुल 413 अभ्यार्थियों ने कराया नामांकन नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.