पूर्णिया, अप्रैल 28 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी अनुमंडल बने 32 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन आज तक यहां अनुमंडल अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका है। सीमांचल के इस बड़े अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को अब भी गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए जिला मुख्यालय पूर्णिया का रुख करना पड़ता है। हालांकि बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन नई इमारत में भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। नव निर्मित सीएचसी भवन में कई कार्य अब भी अधूरे हैं। अस्पताल परिसर में एक्स-रे मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन बिजली की समस्या के कारण मशीन बंद पड़ी है। यह भी पढ़ें- कुर्साकांटा पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था हो महिला मरीज कक्ष में संवेदक के मुंशी द्वारा डेरा जमाने की शिकायत भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.