विकासनगर, अप्रैल 28 -- प्रदेश के जिला पंचायत सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में जौनसार बावर क्षेत्र के बायला सीट से जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत प्रिंस को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उन्होंने संगठन का आभार प्रकट करते हुए सदस्यों के हित मे कार्य करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...