पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। बायलर खराब होने से चीनीमिल बंद हो गई। किसान संगठन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। डीसीओ ने उन्हें शीघ्र मिल चलाने का आश्वासन दिया। 24 घंटे में मिल चालू न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में मंगलवार शाम तीन नंबर बायलर खराब हो गया। इससे मिल बंद हो गई। मिल में गन्ने से भरी लगभग छह सौ से अधिक ट्रालियां खड़ी हैं। जानकारी लगते ही बुधवार को किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने बायलर के खराब होने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद किसानों ने मिल में मौजूद डीसीओ खुशाराम भार्गव से मुलाकात कर मिल को शीघ्र चलवाने की मांग की। किसानों ने 24 घंटे में मिल के चालू न करने पर आंदोलन की चेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.