बायपास सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जताई नाराजगी
भागलपुर, मई 11 -- किशनगंज से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज में सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) मद से करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुप्रतीक्षित बायपास सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। सोमवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। स्थानीय ग्रामीण मो. शब्बीर, मुख्तार, औरंगजेब सहित अन्य लोगों ने बताया कि ठाकुरगंज शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से लंबे समय से बायपास सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि शहरवासियों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण में पीली बालू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.