बायजू के फाउंडर को सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा और 70000 डॉलर जुर्माना
नई दिल्ली, मई 27 -- भारतीय एडटेक कंपनी बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक कोर्ट ने अवमानना के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह जेल की सजा उस संस्थापक के लिए एक और बड़ा झटका है, जो पहले से ही दुनिया भर के विदेशी निवेशकों के दावों का सामना कर रहा है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक कोर्ट ने कहा है कि उन्होंने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े कई आदेशों की अवहेलना की है। उन्हें अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने, 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना देने और बीआर इन्वेस्टको नामक कंपनी में अपनी कानूनी हिस्सेदारी साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स पेश करने का निर्देश दिया गया है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.