गोपालगंज, मार्च 16 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बामों गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में संतोष रावत, जितेंद्र रावत, ध्रुवपति देवी, अभिनंदन कुमार, अभिषेक कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दो घायलों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि अब तक घायलों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...