चाईबासा, मार्च 15 -- जगन्नाथपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने जगन्नाथपुर मंडल में नया नेतृत्व तय किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्या साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने पत्र जारी कर बामिया लागुरी को जगन्नाथपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की जानकारी दी। जारी पत्र में बताया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि बामिया लागुरी अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बामिया लागुरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के ...