सिमडेगा, अगस्त 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बामसेफ के तत्वावधान में रविवार को संत मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल सामटोली में जिला स्तरीय क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का विषय राष्ट्रीयकरण से लोकतांत्रिक राज्य समाजवाद की ओर रहा। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, निजीकरण, संविधान और मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकारों पर चर्चा हुई। अधिवेशन की शुरुआत अंबेडकर चौक स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से पथ संचलन के साथ हुई। इसके बाद पथ संचलन कर अंबेडकर चौक से चर्च रोड होते हुए सभी सामटोली पहुंचे। स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन के बाद अधिवेशन शुरू हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह अधिवेशन अध्यक्ष कमलेश्वर मांझी ने कहा कि बामसेफ जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने शिक्षा और संगठन ...