बागपत, अगस्त 16 -- बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार सुबह बामनौली गांव में नाग मंदिर के पास ऑटो और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा हाथी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर रविवार सुबह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के बिट्टावदा निवासी जहीर खान (36) पुत्र रफीक ऑटो लेकर बड़ौत से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बामनौली के नाग मंदिर के पास पहुंचे,सामने से बुढ़ाना की ओर से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उनके ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहीर खान लहूलुहान हो गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छोटा हाथी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया...