फरीदाबाद, मई 9 -- पलवल, अजित कुमार। बामनीखेड़ा गांव स्थित रेलवे फ्लाईओवर आठ वर्ष पहले 32 करोड़ रुपये की लागत से बना था। इसके बाद से इस फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट चालू नहीं हो सकी हैं। इससे वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं की जा रही हैं। इस रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 32 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 के अप्रैल माह में शुरू हुआ था। इसे वाई सेप में बनाया गया है। एक तरफ दीघोट-हसनपुर की तरफ रास्ता उतरता है। वहीं, दूसरी तरफ सेलोटी नांगल ब्राह्मण सहित अन्य गांव की तरफ। इस कारण इस फ्लाईओवर में तीव्र मोड़ बन गया है, जो अंधेरे में यहां से गुजरने वालों के लिए खतरा साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर पर बंद स्ट्रीट लाइटों से हादसे का खतरादर्जनों गांवों को जोड़ता है फ्लाईओवर गांव बामनीखेड़ा स्थित यह ...