बांदा, मई 11 -- बांदा। अटूट आस्था के 1000 वर्ष के संकल्प के साथ जिले ऐतिहासिक और पौराणिक बामदेवेश्वर मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने विधि विधान पूर्वक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में भगवान बामदेवेश्वर का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया गया।सीडीओ अजय कुमार पांडे ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी अस्मिता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। वहीं, कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठ मंदिर में सोमनाथ पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान नीलकंठ महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- प्रदेशभर में शिवालयों में मना सोमनाथ स्वा...