बामणी गांव में महिलाओं के साथ छाछनी नृत्य में शामिल हुए धामी
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चमोली जिले के दौरे के दौरान बदरीनाथ के समीप स्थित बामणी गांव पहुंचे। गांव में पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर छाछनी नृत्य कर रही थीं। महिलाओं को पारंपरिक लोकनृत्य करते देखकर मुख्यमंत्री सहजता से उनके बीच पहुंचे और उनके साथ छाछनी नृत्य में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर महिलाओं और बुजुर्गों में उत्साह और खुशी दिखाई दी। धामी ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय सांस्कृतिक माहौल में सहभागी बने।लोकगीतों के जरिए नंदा देवी का स्मरण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से मां नंदा देवी का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने भी लोक परंपरा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.