घाटशिला, अप्रैल 28 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडल गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से आए संकीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर हरिनाम का गायन किया जा रहा है। संकीर्तन का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान क्षेत्र के विधायक समीर महंती भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से भक्ति श्री पांडा ने विधायक का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। विधायक ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया।इस अवसर पर विधायक के साथ प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,बिसु ओझा, मिंटू पाल, रिंकू मैती, सुमित मैती, यदुपति राणा, गुरुचरण मंडी, अरुण बारिक, राजीव लेंका,...