बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। चौरसिया समाज बलरामपुर ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के नाम पर स्वागत द्वार बनवाने की मांग को लेकर सदर विधायक पल्टूराम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया समाज के आदर्श व्यक्तित्व रहे हैं और उनके नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण पूरे समाज के लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने बताया कि इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। सदर विधायक पल्टूराम ने मांग पर सहमति जताते हुए एक सप्ताह के भीतर स्मृति द्वार स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन अध्यक्ष गणेश चौरसिया, संरक्षक गुरूराम चौरसिया, महामंत्री हरिप्रसाद चौरसिया, उपाध्यक्ष राहुल चौरसिया तथा नगर अध्यक्ष अखिलेश चौरसिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...