बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। रामजानकी मंदिर परिसर में चौरसिया समाज की एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने कहा कि धरती माता की गोद में कभी-कभी ऐसे महान व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जो सामान्य जीवन जीते हुए भी अपने कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। ऐसे ही महान व्यक्तित्वों में स्वर्गीय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। डॉ चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने समाज के उत्थान और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लोक अदालत का जनक भी माना जाता है। डॉ. चौरसिया ने बताया कि बाबू जी की जयंती 15 मार्च को झारखंडी मंदिर, बलरामपुर शहर में श्रद्धा और सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.