मुरादाबाद, जनवरी 11 -- नगर के अंबेडकर पार्क में रविवार को ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आईटीएम ट्रस्ट कुन्दरकी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और तरक्की लेकर आए। कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के सदस्य आरिफ पाशा, आसिफ पाशा, बेटी शहनाज परवीन एवं सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने जरूरतमंद वृद्ध व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में शेरपुर माफी, असालतपुर, मुड़िया भीकम, मिलक नागलिया जट, टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.