पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके अद्वितीय साहस, देशभक्ति एवं 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को विस्तार से स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- सच में बड़े वीर और मर्दाना थे बाबू वीर कुंवर सिंह : प्रदीप कुमार सिंह इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य माधव सिंह ने युवाओं से आह्वान किया...