गया, अप्रैल 26 -- शहर के सिंगरा स्थान पुलिस लाइन में शनिवार को बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॅा. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री सह विधानसभा सदस्य संजय कुमार सिंह, बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी, शेरघाटी विधायक उदय कुमार यादव व पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कि बाबू वीर कुंवर सिंह सभी धर्म व जाति को लेकर चलने वाले भारत के सपूत थे। उनके आर्दशों को अपनाने की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की सेना मे 80 प्रतिशत मुस्लिम और दलित व अति पिछड़ा के सैनिक थे। सब को लेकर चले 1857 के युद्ध में महान योद्धा के रूप में उभरे। अध्यक्षता करते हुए अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह एक राजा परिवार में जन्म लिया था। लेक...