अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहर के फैंसी मार्केट और कार्यक्रम स्थल स्थित एशियन गेस्ट हाउस का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर करने की जोरदार रायसुमारी बनी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद एक समारोह आयोजित कर लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए वीर कुंवर सिंह के अद्वितीय योगदान और कृतित्व को याद किया। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह का बलिदान ही हमारा स्वाभिमान: सांसद सबसे पहले भाजपा नेता रजत कुमार सिंह ने कहा कि जिस एशियन ...