मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति में गुरुवार को शहर में 'विजयोत्सव समारोह' का आयोजन किया गया। स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वीरता, शौर्य और देशभक्ति की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के दौरान शहर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की जोरदार मांग उठी। इसपर महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह ने घोषणा की कि यदि सरकार और प्रशासन उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराते हैं, तो प्रतिमा निर्माण का पूरा खर्च संस्थान स्वयं वहन करेगा।महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, कांटी के विधायक व पूर...