झांसी, मई 28 -- झांसी (समथर)। पालिका हाल में राष्टीय ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के संस्थापक लोकनायक व समाजसेवी स्व बाबू बालेश्वर लाल की 39 वी पुण्यतिथि श्रद्धा और भाव के साथ मनाई गई। बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता करते हुए नागर महेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबू बालेश्वर ने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर राम प्रकाश व्यास ,पवन बुलकिया, मानवेन्द्र सिंह, ध्रुव गुर्जर, अनुज दुवे, सुरेश शर्मा मोहित जलौथरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...