बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई
जौनपुर, मई 28 -- जौनपुर/मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि बुधवार को जौनपुर और मछलीशहर में मनायी गई। जौनपुर के एक होटल में और मछलीशहर के अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, अधिवक्ताओं और संभ्रांत लोगों ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने बाबू बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता के क्षेंत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया था और उनका जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्र के चौथे स्तंभ को बचाए रखें ग्रामीण पत्रकार : रणविजय सिंह य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.