बाबू देव शरण सिंह की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
आरा, अगस्त 17 -- आरा। स्वतंत्रता सेनानी बाबू देवशरण सिंह की 125वीं जयंती पर गांव-गरीब चेतना सह सेवा मंच की ओर से आरा सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्व. देव शरण सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देव शरण बाबू महात्मा गांधी के आंदोलनों के सच्चे सहयोगी, सत्य-अहिंसा के पुजारी तथा शोषित, पीड़ित, अतिपिछड़ों और भूमिहीनों के मसीहा थे। उन्होंने अपने छात्र जीवन की एक घटना स्मरण करते हुए बताया कि देव शरण बाबू ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया था। वक्ताओं ने भोजपुर जिला मुख्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग बिहार सरकार से की। रामकुमार जी ने अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.