वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रतिष्ठित रणजी खिलाड़ी बाबू तैलंग स्मृति सीनियर जिला क्रिकेट लीग एवं रणजी खिलाड़ी सगीर अहमद स्मृति जूनियर जिला क्रिकेट लीग-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को द क्रिकेट बॉय अकादमी गौराकलां के मैदान में आयोजित हुआ। सीनियर लीग की विजेता ट्राफी आनंद क्रिकेट अकादमी विजेता को मिला। अकादमी ने 13वीं बार यह ट्रॉफी जीती है। सीनियर लीग में विवेक अकादमी उप विजेता रही। इसमें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धांत पाठक, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मार्कंडेय चौरसिया, प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार सिद्धांत पाठक को दिया गया। जूनियर लीग में शिवपुर अकादमी को विजेता एवं द क्रिकेट बॉय अकादमी की टीम को उप विजेता का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के पूर्व डीन ऑफ स्टूडेंट रणजी खिलाड़ी प्रो. सुशील शर्मा रहे। समारोह ...