देवघर, फरवरी 16 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड के चरपा मोड़ में रविवार को बाबू जगदेव प्रसाद की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद पिछड़े वंचित समाज के अग्रणी नेताओं में से एक थे। जिनके संघर्ष और मार्गदर्शन व उनके समाजिक आंदोलनों के कारण ही आज हम-सब को समाज के प्रथम पंक्ति में बैठने का अधिकार मिला है । मौके पर दिनेश्वर किस्कू, कुंदन कुमार भगत, मुखिया मुकेश कुमार, तेज नारायण वर्मा, फाल्गुनी मरीक, गंगा दास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.