गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय रजदेपुर में चार अप्रैल को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित होने वाली बाबू जगजीवन राम की जयंती को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों की आवाज रही है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जीवन संघर्ष और सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.