मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- मुरादाबाद। भूड़े का चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का सच्चा पुरोधा बताया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति के दौरान उनके प्रयासों से देश खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना। कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.