वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवनराम की 119वीं जयंती मनाई गई। दी रविदास स्मारक सोसाइटी की ओर से 'बाबू जगजीवनराम कल और आज' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बिहार, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुजारी रामविलाल दास ने किया। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. जयशंकर जय ने कहा कि बाबू जगजीवनराम जनतांत्रिक मूल्यों के पोषक थे। वह सामाजिक संरचना में व्याप्त पाखंड के प्रबल विरोधी रहे। मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि वह हमेशा गरीबों, मजदूरों, निर्बलों की लड़ाई लड़ते रहे। इस अवसर पर लोगों ने भारत सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारतरत्न देने की मांग रखी। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.